Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

महंत राजेंद्र अग्रवाल जी के नाम पर बनेगा स्मृति द्वारः महापौर

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत राजेंद्र अग्रवाल जी के धार्मिक क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान को देखते हुए नगर निगम जल्द ही सिंह कालोनी में उनकी स्मृति में भव्य स्मृति द्वार बनाएगा।

महापौर विकास शर्मा से मिलने पहुंचे वार्ड 33 के पार्षद सुशील चौहान ने महापौर विकास शर्मा को ज्ञापन सौंपकर उनके समक्ष महंत राजेन्द्र अग्रवाल जी के नाम से स्मृति द्वार की मांग प्रमुखता से रखी।
उन्होंने कहा कि श्री बालाजी मंडल के महंत राजेंद्र अग्रवाल जी ने अपना संपूर्ण जीवन आस्था, भक्ति और सेवा को समर्पित किया। उन्होंने लोगों को ईश्वर भक्ति, सद्भाव और संस्कार के मार्ग पर प्रेरित किया। तराई में उनके मार्गदर्शन से हजारों लोगों ने श्री बालाजी महाराज की भक्ति अपनाई और समाज में भक्ति की नई चेतना का संचार हुआ। महंत जी की विनम्रता, सेवाभाव और आध्यात्मिक नेतृत्व ने उन्हें लोगों के दिलों में विशिष्ट स्थान दिलाया। समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य उन्होंने सद्भाव और प्रेम के साथ किया।

महापौर विकास शर्मा ने पार्षद चौहान की मांग को उचित मानते हुए इसे नगर निगम स्तर पर प्राथमिकता देने का भरोसा दिया। उन्होंने महंत जी के धार्मिक क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान को देखते हुए नगर निगम जल्द ही उनके नमाम से स्मृति द्वार के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगा, ताकि महंत राजेंद्र अग्रवाल जी के सेवा और भक्ति के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।

महापौर की इस घोषणा पर पार्षद सुशील चौहान ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम न केवल आध्यात्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इससे क्षेत्र की नई पीढ़ी को भी महंत जी के जीवन मूल्य और आदर्शों की प्रेरणा मिलती रहेगी।

Check Also
Close