Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

वन्यजीवों से संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग विभिन्न माध्यमों से आमजन को कर रहा जागरुक

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भालू की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग द्वारा संचालित जागरुकता अभियान सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ाने के लिए विभागीय टीमें नियमित गश्त कर रही हैं तथा गांव-गांव जाकर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दे रही हैं। डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि ग्रामीण यदि अपने घरों के आसपास की झाड़ियों को काटकर खुला क्षेत्र बनाएं,किसी कार्य हेतु जाते समय समूह में चलें और बच्चों को अकेला न छोड़ें,तो भालू से सामना होने की स्थिति में खतरा काफी कम हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि खाने का कचरा खुले में न फेंके। उन्होंने बताया कि भालू एवं अन्य वन्यजीवों से संघर्ष रोकने के लिए विभाग विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है। पंपलेट वितरण,जागरूकता बैठकें,सोशल मीडिया मैसेज एवं जन-संपर्क अभियानों के माध्यम से सावधानियां आम लोगों तक पहुंचायी जा रही हैं। डीएफओ ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1926 पर सूचना दें,जिससे समय रहते टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर सके। उन्होंने आमजनमान से अपील करते हुए कहा कि विभाग का सहयोग करें,जिससे मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम किया जा सके

Check Also
Close