Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

48 वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिरला परिसर ने मारी बाजी,ओवरऑल चैंपियन बना

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय बिरला परिसर में आयोजित 48 वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुई। खेल मैदान में प्रतिभागियों का उमंग,दमखम और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला। पूरे दिन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय का मान बढ़ाने का प्रयास किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो.मनमोहन सिंह रौथाण ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनीस उज्ज जमांन प्रभारी कुलसचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओम प्रकाश गुसाईं,खेल निदेशक प्रो.जगत प्रकाश मेहता तथा खेल सचिव वंदना डोभाल के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन किया,लेकिन बिरला परिसर ने अपना दबदबा कायम रखते हुए कुल 168 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। वहीं डीएवी पीजी कॉलेज ने 88 अंकों के साथ रनर अप स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में एसआरटी टिहरी के धीरज सिंह ने 800 मीटर और 1500 मीटर दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर श्रेष्ठ एथलीट (पुरुष) का खिताब जीता। उनके प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। महिला वर्ग में बिरला परिसर की खुशी बिष्ट ने 800 मीटर और 1500 मीटर दोनों स्पर्धाओं में दबदबे के साथ पहला स्थान हासिल कर श्रेष्ठ एथलीट (महिला) बनने का गौरव अर्जित किया। उनके शानदार समय और दृढ़ता ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। महिला वर्ग में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। रनर अप-आरएमवी पैठाणी (28 अंक) विजेता-बिरला परिसर (70 अंक) बिरला परिसर की महिला टीम ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में भी बिरला परिसर ने बाज़ी मारी-रनर अप-डीएवी पीजी कॉलेज (59 अंक) विजेता-बिरला परिसर (88 अंक) पुरुष और महिला दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन ने बिरला परिसर के ओवरऑल चैंपियन बनने की नींव मजबूत की। कार्यक्रम के दौरान डॉ.शिवम ज्योति,डॉ.अमित मलडा,डॉ.एंसी,डॉ.धानकम ठाकुर,डॉ.संकुल पंवार,डॉ.सुनील कुमार,डॉ.गुरदीप सिंह,सुजीत कुमार,अब्दुल हुसैन,राकेश कुमार,राकेश रावत तथा अजय रावत उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। 48 वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच रही,बल्कि युवाओं में खेल भावना,अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी बनी। बिरला परिसर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसे ऐतिहासिक प्रतियोगिताओं में शामिल करता है।

Check Also
Close