Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

डिजिटल सुविधाओं के साथ पारंपरिक सेवाओं को मिलेगा नया आयाम–मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत सरकार के मार्गदर्शन में उत्तराखंड का प्रथम जेन-जी डाकघर का विधिवत् शुभारम्भ मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखण्ड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर तथा निदेशक घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज डॉ.विजय कुमार बंगा द्वारा किया गया। तहसील पौड़ी के अन्तर्गत घुड़दौड़ी स्थित गोविन्द बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में स्थापित यह जेन-जी डाकघर तकनीक और नवाचार की नई सोच से परिपूर्ण है। यह जेन-जी डाकघर पारंपरिक डाक सेवाओं को आधुनिक स्पर्श देता है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने कहा कि भारतीय डाक सेवा न केवल देश की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है,बल्कि आज भी यह जनता की जरूरतों के सबसे निकट और सबसे विश्वसनीय सेवाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जेन-जी पोस्ट ऑफिस भविष्य की पीढ़ी के लिए तैयार एक अभिनव मॉडल है,जिसमें आधुनिक तकनीक,डिजिटल सेवाओं और पारंपरिक डाक संस्कृति का सुंदर समन्वय किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सोच,कार्यशैली और उनकी रचनात्मकता को डाक सेवाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। यह पोस्ट ऑफिस केवल सेवा केंद्र नहीं,बल्कि एक इंटरऐक्टिव प्लेटफॉर्म होगा जहां युवा संचार,वित्तीय समावेशन और डिजिटल नवाचार की वास्तविक दक्षताओं को अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने इसे डिजाइन और सजाने में योगदान देने वाले सभी छात्रों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह योगदान डाक विभाग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि जेन-जी डाकघर में पारंपरिक डाक सेवाओं को आधुनिक स्वरूप देते हुए माई-स्टाम्प काउंटर,पार्सल बुकिंग एवं पैकेजिंग सुविधा,पीपीएफ और आईपीपीबी जैसी वित्तीय सेवाएँ व विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए साप्ताहिक व पाक्षिक परामर्श शिविर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी हैं। यह डाकघर न केवल दस्तावेज,पार्सल या वित्तीय सेवाओं का केंद्र होगा,बल्कि छात्रों के लिए एक ऐसा स्थान भी बनेगा जहां वे संचार,डिजिटल लेनदेन और सरकारी सेवाओं की प्रक्रियाओं को वास्तविक रूप से समझ सकेंगे। निदेशक डॉ.विजय कुमार बंगा ने कहा कि यह जेन-जी पोस्ट ऑफिस केवल एक सुविधा केंद्र नहीं,बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में स्थापित यह डाकघर युवा इंजीनियरों को नवाचार,प्रबंधन,पारंपरिक रूप से संचार कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व को समझने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि छात्र लक्ष्य ऊंचा रखें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। अधीक्षक डाकघर दीपक शर्मा ने बताया कि जेन-जी पोस्ट ऑफिस विशेष रूप से छात्रों के लिए कई लाभ प्रदान करेगा। छात्र किसी भी डॉक्यूमेंट की स्पीड पोस्ट पर 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त आधार अपडेट/एनरोलमेंट,डिजिटल बचत योजना,ईमेल-सक्षम सेवाएं,परीक्षा फार्म भेजने,शिक्षण-सामग्री पार्सल पर सुविधा,कैरियर मार्गदर्शन शिविर और छात्रों के लिए समय-समय पर आयोजित डिजिटल वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा यह पोस्ट ऑफिस युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का एक जीवंत माध्यम बनेगा। यहां छात्र न सिर्फ सेवाएं प्राप्त करेंगे,बल्कि डिजिटल इंडिया की अवधारणा को समझते हुए आधुनिक डाक तंत्र की वास्तविक कार्यप्रणाली का अनुभव भी करेंगे। युवाओं को तकनीक-सक्षम वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से परिसर में फ्री वाई-फाई,कैफेटेरिया,बैठने की व्यवस्थित जगह,त्वरित सेवा सहायता और छात्र-मैत्री डिजिटल काउंटर स्थापित किए गए हैं,जो इसे अन्य डाकघरों से पूरी तरह अलग पहचान देते हैं। इस जेन-जी पोस्ट ऑफिस की सबसे उल्लेखनीय विशेषता यह है कि इसके सम्पूर्ण आंतरिक व बाहरी स्वरूप को कॉलेज के छात्रों ने स्वयं आधुनिक वाल-पेंटिंग,थीम ग्राफिक्स,प्रतीकात्मक कलाकारी और यूथ-ओरिएंटेड डिज़ाइन के माध्यम से सजाया है। इससे न केवल यह परिसर आकर्षक बन गया है,बल्कि यह विद्यार्थियों की रचनात्मकता,तकनीकी दृष्टिकोण और जेन-जी सोच का जीवंत उदाहरण भी बनकर उभरा है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक जीबीपीआईईटी दीपक मेहरा,एसओडी सीएस जीबीपीआईईटी प्रीति टम्टा,डाक निरीक्षक रुपेश मलियाल,सुशील राज,अशोक पाठक सहित अनेक अधिकारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

Check Also
Close