Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

हाईकोर्ट के फैसले के बाद डिग्री कॉलेज के छात्रों में खुशी की लहरसितारगंज सिसौना डिग्री कॉलेज में 7 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का पुनः मतदान

सितारगंज। सिसौना डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चल रहा असमंजस आखिरकार समाप्त हो गया है। नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण फैसले के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। कोर्ट ने अध्यक्ष पद पर 7 फरवरी को पुनः मतदान कराने के आदेश जारी किए हैं।

फैसले के बाद कॉलेज में मौजूद छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी जाहिर की। पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष तुषार शर्मा ने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर काफी समय से भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन माननीय हाईकोर्ट ने न्याय करते हुए इसका समाधान कर दिया।
उन्होंने कहा, “हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। हमारे अधिवक्ता विकास बहुगुणा जी ने पूरी मजबूती के साथ हमारा पक्ष रखा और आखिरकार सत्य की जीत हुई है।”

वहीं अध्यक्ष पद की उम्मीदवार राजविंदर कौर ने हाईकोर्ट के फैसले पर संतोष जताते हुए न्यायालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट का यह निर्णय छात्रों के हित में है और अब निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो सकेगी।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कॉलेज प्रशासन निर्धारित तिथि पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से मतगणना सुनिश्चित करेगा।

छात्रों का कहना है कि यह फैसला छात्र हितों की जीत है और अब कॉलेज में छात्र नेतृत्व का चयन पारदर्शी तरीके से हो सकेगा। कॉलेज परिसर में फैसले के बाद से ही उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।

Check Also
Close