Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

छात्रों ने किया पंजाब नेशनल बैंक का शैक्षिक भ्रमण बैंकिंग से जुड़ी बारीकियों की समझा

सितारगंज(खबर पड़ताल) कंप्यूटर विषय आई.टी.आई.पीएम श्री आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा 9, 10,11 और 12वीं के छात्रों ने व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत पढ़ाए जाने वाले आईटी कंप्यूटर विषय के तहत पंजाब नेशनल बैंक का शैक्षिक भ्रमण किया जहां बैंक के सीनियर मैनेजर प्रहलाद सिंह राणा एवम संदीप ने सभी बच्चों को बैंकिंग की आधुनिक तकनीकों,ऑनलाइन लेन-देन, निवेश शिक्षा तथा डिजिटल कार्यप्रणाली की विस्तृत रूप से जानकारी दी।इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर दीपेंद्र नेगी एवं व्यावसायिक शिक्षक मोहम्मद सलमान और सचिन शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने बैकिंग क्षेत्र से जुड़ी बारीकियों को करीब से समझा और कर्मचारियों से संवाद कर वास्तविक कार्यप्रणाली को जाना। छात्रों ने ऑनलाइन सेवाओं,खाते संचालन,भुगतान प्रणाली तथा डिजिटल निवेश से संबंधित कई अहम जानकारियां प्राप्त कीं,जिससे उनके ज्ञान और कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्यशरद चंद्र पंत ने कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कंप्यूटर और तकनीक आधारित बैंकिंग कार्यों से अवगत कराना है,ताकि भविष्य में वे न केवल रोजगार के अवसरों के लिए सक्षम बन सकें बल्कि डिजिटल युग की आवश्यकताओं को भी अच्छे से समझ सकें। प्रधानाचार्य ने ऐसे शैक्षिक भ्रमणों को छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए जरूरी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Check Also
Close