Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

दिल्ली पब्लिक स्कूल,रुद्रपुर में “डिजिटल मौसम मापन यंत्र निर्माण एवं उपयोग” कार्यशाला का शुभारंभ

रुद्रपुर,(खबर पड़ताल)विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार एवं इसरो के संयुक्त तत्वाधान में स्पेक्स देहरादून द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल,रुद्रपुर में “डिजिटल मौसम मापन यंत्र निर्माण एवं उपयोग”विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।यह समाचार कार्यशाला के प्रथम दिवस (Day 1) की प्रमुख गतिविधियों का अद्यतन प्रस्तुत करता है।कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के प्रधानाचार्य श्री चेतन चौहान ने कहा कि उत्तराखंड मौसम के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में मौसम की वैज्ञानिक जानकारी और जागरूकता जन-जीवन को सुरक्षित बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होती है।प्रथम दिवस के सत्र में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विषय विशेषज्ञ राघव शर्मा एवं सचिन शर्मा ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल मौसम मापन यंत्र बनाना,उसका उपयोग करना तथा इसरो भुवन एप के माध्यम से डेटा संकलन की प्रक्रिया सिखाई।विशेषज्ञों ने बताया कि कार्यशाला उपरांत प्रत्येक विद्यालय को डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा,जिसके माध्यम से विद्यार्थी आगामी एक वर्ष तक मौसम से संबंधित आंकड़ों का मापन कर उन्हें इसरो के पोर्टल पर साझा करेंगे। इससे विद्यार्थी भूमि उपयोग, वनस्पति परिवर्तन,जल स्रोतों की निगरानी, जलवायु एवं भौगोलिक जोखिमों का विश्लेषण,जीआईएस तकनीक का प्रारंभिक उपयोग तथा उपग्रह डेटा और स्थल-स्तरीय मापों की तुलना करना सीख सकेंगे।
स्पेक्स के श्री शंकर दत्त ने बताया कि इस कार्यशाला के आयोजन हेतु रुद्रपुर के साथ-साथ अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक और पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक का भी चयन किया गया है, जहाँ इसी प्रकार की कार्यशालाएँ संचालित की जा रही हैं।रुद्रपुर विकास खंड के लगभग 20 विद्यालयों से विज्ञान विषय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रथम दिवस के प्रशिक्षण सत्र में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर का संदेश“डीपीएस रुद्रपुर सदैव विद्यार्थियों को भविष्य की वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ने का प्रयास करता रहा है। इसरो एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़ी यह दो दिवसीय कार्यशाला विद्यार्थियों में शोधभावना, विश्लेषण क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करेगी। मुझे गर्व है कि हमारे विद्यार्थी इतने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रहे हैं। मैं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों,शिक्षकों तथा स्पेक्स टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।”

Check Also
Close