Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बाल विकास परियोजना विकासखंड कोट द्वारा आज राजकीय इंटर कॉलेज कमलपुर पौड़ी गढ़वाल में अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी कोट अंजू चमोली का स्वागत कर हुई। इस अवसर पर उन्होंने वन स्टॉप सेंटर,स्वास्थ्य विभाग,खंड विकास कार्यालय से आए अधिकारियों,रोल मॉडल बालिकाओं,विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्य,महत्त्व तथा इसकी आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर से अमृता रावत ने पॉक्सो एक्ट तथा गुड टच-बैड टच के विषय में जागरूकता दी। खंड विकास कोट कार्यालय से अलका भंडारी (बीएमएम) ने कौशल विकास योजनाओं की जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ खोलाचौरी प्रीति ममगांई ने किशोरावस्था में होने वाले बदलाव,व्यक्तिगत स्वच्छता,संतुलित आहार एवं मासिक धर्म पर छात्राओं से चर्चा की। कार्यक्रम के तहत छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। विद्यालय की पूर्व छात्राएं एवं रोल मॉडल कंचन तथा शिवानी,जो वर्तमान में पैरामेडिकल और चित्रकला के क्षेत्र में कार्यरत हैं,ने छात्राओं को अपने अनुभव साझा कर प्रेरित किया। अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों,विद्यालय स्टाफ,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पूनम,सहायिकाओं एवं छात्राओं का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

Check Also
Close