Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री तथा चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को जिलाधिकारी पौड़ी से दूरभाष पर वार्ता कर विकास खण्ड बीरोंखाल के अंतर्गत मां कालिंका मंदिर में 6 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती,मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता,पेयजल,स्वच्छता तथा मोटर मार्गों को सुचारू रखने की व्यवस्था करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी को पौड़ी,रामनगर,कोटद्वार,धूमाको,बैजरो सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के लिए बसों की पर्याप्त एवं सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए,ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के मेले में शामिल हो सकें। इसी क्रम में उन्होंने गजल्ड गांव में गुलदार के हमले में स्वर्गीय राजेंद्र नौटियाल की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना पर चिंता जताते हुए प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि सरकार हर संभव सहायता के साथ परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने वन्यजीव हमलों की रोकथाम और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

Check Also
Close