Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

पौड़ी जनपद के तीन खिलाड़ियों का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम में चयन,जिले के लिए गौरव का क्षण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जनपद ने एक बार फिर खेल क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए उत्तराखण्ड राज्य टीम में जिले के तीन खिलाड़ियों जयवीर रावत (जिला क्रीड़ा अधिकारी),विमल लसपाल (युवा कल्याण विभाग) और भावेश जदली (पशु चिकित्सा विभाग) का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन,अनुशासन और कौशल के दम पर टीम में स्थान बनाकर जनपद का मान बढ़ाया है। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता 2025-26 जो 8 से 15 दिसम्बर 2025 तक गोवा में आयोजित होनी है,उत्तराखण्ड राज्य की फुटबॉल टीम का चयन पूर्ण कर लिया गया है। टीम के लिए कुल 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है,जबकि 4 खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। यदि किसी कारण से कोई चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग नहीं कर पाता है,तो प्रतीक्षारत खिलाड़ी को अवसर प्रदान किया जायेगा। खिलाड़ियों के चयन से पौड़ी जनपद में प्रसन्नता का वातावरण है और उन्हें प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं। जनपद के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है,बल्कि पौड़ी जिले के खेल विकास और बढ़ते खेल-सांस्कृतिक वातावरण का भी प्रतिबिंब है।

Check Also
Close