Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

जिलाधिकारी ने मृतक के परिवार से की मुलाकात,दुख की इस घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गुरुवार प्रातः लगभग 6.30 बजे तहसील पौड़ी के ग्राम पंचायत चवथ के गजल्ड (गजेंद्रपुर) गांव में 45 वर्षीय राजेन्द्र नौटियाल पुत्र बच्ची राम नौटियाल पर गुलदार ने हमला कर अपना निवाला बनाया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वन विभाग की रैपिड रेस्पॉन्स टीम के 16 सदस्य पिंजरे एवं आवश्यक उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया,स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी तथा अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सूचना मिलते ही घटना की गंभीरता देखते हुए चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन से तुरंत गुलदार के शूटिंग की अनुमति मांगी गयी। उन्होंने बताया कि दो घंटे में चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन द्वारा अनुमति प्रदान की गयी। जिसके तुरंत बाद आश्वासन के अनुरूप शूटरों को तैनात करने की त्वरित कार्रवाई की गयी। आक्रोशित ग्रामीणों को जिलाधिकारी ने शालीनता से समझाकर शांत किया और कहा कि पूरा सरकारी तंत्र पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि अपराह्न 3 बजे तक शूटर पहुंच गए थे। जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी व वन विभाग के अधिकारियों को पशुपालन विभाग के माध्यम से पशुओं हेतु चारे की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि तात्कालिक सुरक्षा हेतु संकुल ढ़ाण्डरी (ग्रामीण क्षेत्र),संकुल बाड़ा तथा संकुल चरधार के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त निजी/शासकीय/अशासकीय विद्यालयों/आंगनबाडियों में शुक्रवार 5 दिसंबर व शनिवार 6 दिसंबर के अवकाश के आदेश दे दिए गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से देय 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध करायी जा रही है। मौके पर डीएफओ अभिमन्यु सिंह,संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी,एसडीओ फॉरेस्ट आयशा बिष्ट सहित पुलिस एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close