Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का परचम लहराया पंकज सिंह रिलकोटिया ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में किया बेहतरीन प्रदर्शन

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के उभरते हुए मुक्केबाज पंकज सिंह रिलकोटिया ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का दमखम दिखाते हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में पुरुष 57 किलोग्राम बॉक्सिंग वर्ग के फाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया है। भरतपुर (राजस्थान) में चल रही इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पंकज के सधे हुए पंच और तगड़ी तकनीक ने दर्शकों के साथ-साथ चयनकर्ताओं को भी प्रभावित किया। सेमीफाइनल मुकाबले में पंकज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी और रजत पदक सुनिश्चित कर इतिहास रच दिया। अब वे कल होने वाले स्वर्ण पदक मुकाबले में पंजाब विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली बॉक्सर अक्षत से भिड़ेंगे। यह मुकाबला विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंकज की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गढ़वाल विश्वविद्यालय परिवार में उत्सव का माहौल है। विश्वविद्यालय के खेल बोर्ड,शिक्षकों,छात्रों और खेल प्रेमियों ने पंकज की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें ढेरों बधाइयां दीं। सभी ने एक सुर में कहा कि पंकज का यह प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और वह विश्वविद्यालय को स्वर्ण पदक दिलाने की क्षमता रखते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी पंकज को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंकज ने अपने दमखम और मेहनत से गढ़वाल विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। हमें विश्वास है कि फाइनल में भी वे गोल्ड मेडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। पंकज के कोच और साथी खिलाड़ियों का कहना है कि उनका फोकस,फिटनेस और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता की कुंजी है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे पंकज आज प्रदेश के युवाओं के लिए नई मिसाल बन गए हैं। अब पूरे गढ़वाल की निगाहें कल होने वाले स्वर्ण पदक मुकाबले पर टिकी हैं,जहां पंकज के पंच एक बार फिर नई कहानी लिखने को तैयार हैं।

Check Also
Close