Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

जागृति एक नई पहल संस्था द्वारा नगर स्तरीय विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

गदरपुर। जागृति एक नई पहल संस्था द्वारा क्षेत्र के एसएस पब्लिक स्कूल में नगर स्तरीय विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना द्वारा फीता काटकर व माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता में नगर के करीब 15 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना भाषण दिया। निर्णायक मंडल के सदस्यों गिरीश चंद दुबे व सुपद कुमार मंडल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान का चयन किया। सीनियर वर्ग में एसएस पब्लिक स्कूल के अभय ने प्रथम ,सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के गुरप्रीत पाल ने द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा रिया ढाली ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। जूनियर वर्ग में सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रियांशी ने प्रथम स्थान ,सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र आदित्य ने द्वितीय तथा रेड रोज कॉन्वेंट की छात्रा दीपांशी ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। जागृति संस्था द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी लाल मोहम्मद उर्फ लाल बादशाह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर प्रदान करना भी आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी पृथ्वी बजाज ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देती हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि लाल मोहम्मद उर्फ लाल बादशाह व विशिष्ट अतिथि पृथ्वी बजाज का जागृति एक नई पहल संस्था के अध्यक्ष विजय अरोरा, संयोजक राकेश भुड्डी व महामंत्री आकाश अरोरा द्वारा अपने तमाम पदाधिकारियों के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस एस पब्लिक स्कूल के एम डी दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा की गई। इस दौरान मीडिया क्लब के पूर्व अध्यक्ष मुकेश पाल को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर एस एस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य परविंदर सिंह,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कंबोज,
भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक वर्मा,पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुड्डी,पूनम ग्रोवर,जागृति संस्था के संरक्षक रमेश काम्बोज, संगठन मंत्री किशन गुप्ता, कोषाध्यक्ष विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय शर्मा,मंत्री स्नेहिल कालरा,अंकुर अरोरा, मीडिया प्रभारी विपुल प्रजापति, सदस्य पारस भुड्डी,दीपक अरोरा नेत्रपाल चौधरी सहित सभासद अश्विनी कुमार,मुकेश चावला, युवा समाजसेवी आकाश कोचर, गदरपुर महाविद्यालय छात्र संघ के पदाधिकारियों के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close