Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

राजकीय उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर को मिली बड़ी सौगात-कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 198.07 लाख की लागत से बने ट्रांजिट हॉस्टल का किया लोकार्पण


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठा। कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 5 दिसम्बर 2025 को राजकीय उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत निर्मित चिकित्सा अधिकारियों हेतु आधुनिक ट्रांज़िट हॉस्टल का विधिवत लोकार्पण किया। लगभग 198.07 लाख रुपये की लागत से तैयार यह अत्याधुनिक आवास सुविधा न केवल चिकित्सकों के लिए राहत लेकर आई है,बल्कि इससे अस्पताल की सेवा गुणवत्ता में भी व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री के कर-कमलों द्वारा किए गए इस लोकार्पण के दौरान क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने इस पल को और अधिक गरिमामयी बना दिया। डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के उत्थान के लिए लगातार तत्पर है। पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर रिहायशी सुविधा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रांजिट हॉस्टल बनने से चिकित्सकों की तैनाती और उपलब्धता में सकारात्मक बदलाव आएगा,जिससे आम जनता को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक और राजनीतिक नेतृत्व की रही मजबूत उपस्थिति लोकार्पण समारोह में उप जिलाधिकारी श्रीनगर नुपुर वर्मा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ.शिव मोहन शुक्ला,राजकीय उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के मुख्य चिकित्सा अध्यक्ष डॉ.विमल गुसाईं,डॉ.गोविंद पुजारी,डॉ.गोयल,डॉ.सचिन चौबे,सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा संगठन से जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,वासुदेव कंडारी,दिनेश असवाल,दिनेश पटवाल,संजय गुप्ता,पंकज सती,देबू भट्ट,कुशलानाथ,झावर सिंह रावत,अंजना डोभाल,रेनू सुंद्रियाल,ललित नेगी,नगमा तौफीक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि श्रीनगर के लिए यह सुविधा एक बड़ी उपलब्धि है,जो आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगी। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित में अत्यंत लाभकारी कदम बताया। राजकीय उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह ट्रांजिट हॉस्टल एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Check Also
Close