Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

पौड़ी के गजल्ड में आदमखोर गुलदार के निस्तारण को प्रशासन सतर्क,वन विभाग की गश्त तेज

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। तहसील पौड़ी के गजल्ड गांव के व्यक्ति को निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार के निस्तारण हेतु जिला प्रशासन व वन विभाग सक्रिय एवं सतर्क हैं। गुलदार को मारने की प्राप्त स्वीकृति के उपरांत वन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं,जबकि जिलाधिकारी स्वयं प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं और लगातार अपडेट ले रहे हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशों के क्रम में गांव की सुरक्षा और रात्रिकालीन सतर्कता को ध्यान में रखते हुए कल ही गांव में दो अतिरिक्त फाॅक्स लाइटें लगायी गयी हैं। ग्रामीणों की तत्काल आवश्यकताओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा पशुपालकों के पशुओं हेतु चारे की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही,मानव-वन्यजीव संघर्ष में प्रभावित परिवार को प्रदान की जाने वाली अग्रिम सहायता राशि बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। एसडीओ वन विभाग आयशा बिष्ट ने बताया कि गुलदार को पकड़ने और उसकी गतिविधियों पर निगरानी हेतु पिंजरा,कैमरा ट्रैप व ड्रोन तैनात किये गये हैं। इसके अलावा गुलदार को शूट करने के लिए मचान तैयार कर वन विभाग के दो अनुभवी शूटरों की तैनाती कर दी गयी है,जो लगातार क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। जिला प्रशासन और वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। साथ ही गुलदार से उत्पन्न संकट को समाप्त करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

Check Also
Close