Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

विधायक शिव अरोरा ने खेड़ा मे 8 एकड़ भूमि के कब्जा मुक्त होने क़ो बताया ऐतिहासिकरुद्रपुर मे लेंड जिहाद नही होगा बर्दाश्त, प्रशासन कि कार्यवाही की सरहानामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने खेड़ा स्थित 8 एकड़ भूमि जो ईदगाह के नाम पर अवैध रूप से कई दशकों से कब्जा थी, आज प्रशासन द्वारा उस 8 एकड़ भूमि क़ो कब्जा मुक्त करवा कर, उसको प्रशासन के अपने हाथ मे लिया।
विधायक शिव अरोरा बोले उन्होंने इस दशकों से अवैध रूप से लेंड जिहाद के नाम पर किये गये कब्जे के विषय क़ो प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क़ो अवगत करवाया था और कहा था की लेंड जिहाद के नाम पर अवैध रूप से कब्जा कि हुई भूमि कब्जा मुक्त होनी चाहिए। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो लेंड जिहाद, लव जिहाद के खिलाफ सदैव निर्णायक कार्यवाही के लिये जाने जाते है देवभूमि उत्तराखंड मे ऐसे अवैध कब्जो क़ो मुक्त करवाने वाले धर्म रक्षित पुष्कर सिंह धामी के निर्देश मे रुद्रपुर स्थित खेड़ा मे ईदगाह के नाम पर कब्जा की हुई सरकारी भूमि क़ो प्रशासन ने कब्जा मुक्त करवाया निश्चित रूप से रुद्रपुर मे लेंड जिहाद की खिलाफ अब तक की बहुत बड़ी कार्यवाही है,इसके लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार है जिन्होंने मेरे निवेदन पर इस 8 एकड़ भूमि क़ो कब्जा मुक्त करवाया।
वही इससे पहले भी लेंड जिहाद के खिलाफ इंद्रा चौक जहाँ घंटो जाम लगता था,विधायक ने कहा था इंद्रा चौक क़ो चौड़ा करेंगे वहाँ से मासूम शाह की मजार क़ो हटाने का कार्य भी प्रशासन ने किया था, वही कुछ समय पहले पहाड़गंज मे बन रही अवैध मस्जिद जिसको आपके विधायक शिव अरोरा ने कहा था अवैध रुप से बन रही मस्जिद क़ो किसी सूरत मे नही बनने देंगे वही प्रशासन ने उस अवैध मस्जिद क़ो ध्वस्त करने का कार्य किया था।
यह बताता है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति क़ो बनाये रखने का उसमे यह लेंड जिहाद लव जिहाद का कोई स्थान नही है ज़ब भी लेंड जिहाद, लव जिहाद की बात आती है उसमे खिलाफ रुद्रपुर व रुद्रपुर का विधायक शिव अरोरा सदैव अग्रणी नजर रहता है हम किसी सूरत मे देवभूमि उत्तराखंड व रुद्रपुर मे लव जिहाद लेंड जिहाद क़ो बर्दास्त नही करेंगे और ज़ब ज़ब ऐसी ताकतें सक्रिय होंगी उनको मुँह तोड़ जवाब देने का कार्य हमारे द्वारा किया जायेगा ऐसी घटिया मानसिकता की ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर इनका मुकाबला करने की आवश्यकता है।
विधायक शिव अरोरा ने खेड़ा मे हुऐ 8 एकड़ भूमि क़ो कब्जा मुक्त करवाने के लिये जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन नगर निगम की टीम क़ो बधाई दी जिन्होंने इतने व्यवस्थित ढंग से इतनी बड़ी कार्यवाही की।
विधायक शिव अरोरा ने कहा उस 8 एकड़ भूमि पर कोई बड़ा प्रोजेक्ट लाकर रुद्रपुर की जनता मे जिसका सदुपयोग हों ऐसा प्रयास किया जायेगा।

Check Also
Close