Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंकाओं को देखते हुए माह दिसम्बर में स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय बदला-आदेश जारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया द्वारा गढ़वाल वन प्रभाग,पौड़ी से प्राप्त जानकारी एवं वन्यजीव संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद अंतर्गत विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। गढ़वाल वन प्रभाग द्वारा अवगत कराया गया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं,दिन के समय वन्यजीवों की सक्रियता एवं सर्दी के मौसम में शाम जल्दी होने के कारण विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के मार्ग वन क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील हो जाते हैं,जिससे मानव एवं वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ जाती है। इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 34(ड) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी करते हुए कहा है कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र दिसम्बर माह में प्रात-9.15 बजे से पूर्व तथा अपराह्न 3 बजे के पश्चात संचालित नहीं होंगे। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम/बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से सख्ती के साथ शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी विद्यालय या आंगनबाड़ी केन्द्र में उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Check Also
Close