Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

शहीदी मेले मे वाॅलीबाॅल,कबड्डी प्रतियोगिता में तीस उम्र का पड़ाव पार कर चुकी महिलाएं मैदान मे दिखाऐंगी दम-खम

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। दशकों से कीर्तिनगर तहसील परिसर मे लग रहे भोलू भरदारी एवं नागेंद्र सकलानी शहीदी मेले महिला वालीबाल एवं कब्बड्डी प्रतियोगिता होगी महिला खेल प्रतियोगिता के संबंध मे माध्यम वर्ग बालिका एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के संस्थापक देवेन्द्र ने कहा खेलेंगी मां तो सिखेगे बच्चे का श्लोगन के तहत कीर्तिनगर उप जिलाधिकारी मंजू राजपूत को शहीदी मेले मे महिला वालीबाल एवं कब्बड्डी प्रतियोगिता कराने के संबंध मे पत्र दिया महिला खेल प्रतियोगिता कराने के पत्र को स्वीकारते हुऐ उप जिलाधिकारी मंजू राजपूत ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं जो देवेन्द्र गौड़़ आयोजित करते हैं जो स्वयं इसके संस्थापक भी हैं तो यह एक बेहतरीन पहल है। माध्यमिक वर्ग बालिका एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिताएं अगर वह दशकों से कराते आ रहे हैं तो यह एक बेहतरीन सोच का ही नतीजा है जो 30 वर्ष उम्र का पड़ाव पारचुकी महिलाएं भी भाग लेती हैं तो इससे बेहतरीन शाररिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ क्या होसकता है। उन्होंने कहा आगे भी ऐसे खेल प्रतियोगिताएं निरंतर करने का प्रयास करना चाहिए उप जिलाधिकारी ने नग पंचायत को खेल प्रतियोगिता कराने के लिऐ पत्र प्रेषित किया है।

Check Also
Close