Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौतगदरपुर। थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक टकराने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम शोका नगला केलाखेड़ा निवासी 45 वर्षीय बृजमोहन सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह रविवार देर शाम को बाइक संख्या UP11BJ-1634 घर से गदरपुर आ रहा था। रास्ते में बलखेड़ा मोतीपुर सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या यूके 06पी सी 9607 से बाइक टकरा गई। ट्रक चालक ने किसी प्रकार का अवरोधक चिह्न नहीं लगाया था, जिसके चलते हादसा हुआ। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची 108 इमरजेंसी सेवा द्वारा गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घायल बृजमोहन को पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बृजमोहन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार मृतक बृजमोहन अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटे और पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है ।

Check Also
Close