Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

शिव नगर ट्रांजिट कैंप में पूर्व पार्षद मोहन भारद्वाज की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया l बैठक में तय किया गया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़, महारैली में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भी अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचकर रैली को सफल बनाएंगे, इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और 2022 में कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता रानी, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, सहित अन्य कांग्रेस जनों का फूल मालाएं पहनाकर एवं पीत वस्त्र डालकर उनका भव्य स्वागत किया गया l इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा सहित पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा,और महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता रानी ने भी सभा को संबोधित किया l सभी कांग्रेस नेताओं ने जनता का आवाहन किया कि वह भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए और देशभर में उनके द्वारा की जा रही वोट चोरी के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली में पहुंचने की अपील की l इस अवसर पर सोनू को वार्ड अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई l इस अवसर पर बैठक का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा द्वारा किया गया l बैठक में उमा सरकार, पूनम, बेबी सिकदर मधु सिकदर,निगम पार्षद का चुनाव लड़े अनुज दिक्षित, निरोध अधिकारी, राजू ,बालम सिंह, मोनू ठाकुर, विमलेश ,सावित्री, संतोष, कुसुम, प्रियंका, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l

Check Also
Close