Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

जिलाधिकारी ने पूर्व सीडीएस शहीद जनरल विपिन रावत को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आज जनपद के विपिन रावत पार्क में पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ,शहीद जनरल विपिन रावत की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की और जनरल रावत के योगदान को याद करते हुए देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनरल विपिन रावत केवल एक महान सैन्य अधिकारी ही नहीं,बल्कि उत्तराखण्ड की गौरवशाली मिट्टी के ऐसे वीर सपूत थे,जिनकी राष्ट्र सेवा,नेतृत्व क्षमता और बहादुरी सदैव हम सबको प्रेरित करती रहेगी। उनका जीवन युवाओं के लिए एक आदर्श है और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया सहित जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close