Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

यूजीसी मानकों के अनुरूप बनेगा एससीईआरटी ढांचा–डॉ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने एससीईआरटी सभागार में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें एस.सी.आर.टी.एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के लिए पृथक शिक्षक संवर्ग की नियमावली,आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था,विभाग में गतिमान निर्माण कार्यो के साथ ही प्राथमिक शिक्षा के अन्तर्गत सहायक अध्यापकों की भर्ती आदि की विस्तृत समीक्षा की गयी। डॉ.रावत ने अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति अति शीघ्र करने के निर्देश दे दिये। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय एवं अन्य राजकीय आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सुदृढ़ीकरण करने के लिए प्रधानाचार्य,उप प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों की स्थायी नियुक्ति के लिए नियमावली तैयार किये जाने के निर्देश अधिकारियोे को दिये। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सूबे के माध्यमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू की जाए। जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। इसके अलावा स.अ.एल.टी.से प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र करने को कहा। बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन,अपर सचिव रंजना राजगुरू,महानिदेशक दीप्ति सिंह,निदेशक माध्यमिक मुकुल कुमार सती,निदेशक बेसिक अजय नौडियाल,निदेशक एससीईआरटी वंदना गब्र्याल,वित्त नियंत्रक वीरेन्द्र कुमार,अपर निदेशक गढ़वाल,अपर निदेशक कुमाऊं सहित विभगीय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close