Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

शहीदी मेले में 30 वर्ष की उम्र पार कर चुकी महिला खिलाड़ी दिखाएंगी मैदान में दमखम


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल।
कीर्तिनगर तहसील परिसर में दशकों से लग रहे भोलू भरदारी एवं नागेंद्र सकलानी कलानी शहीदी मेले में इस वर्ष कुछ अलग और प्रेरणादायक देखने को मिलेगा। परंपरागत सांस्कृतिक आयोजनों के साथ अब महिला वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं मेले में नया उत्साह भरेंगी। खास बात यह है कि इन खेलों में 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भी मैदान में अपना दमखम और जज्बा दिखाएंगी,जो मेले को अधिक जीवंत और प्रेरक बनाएगा। महिला खेल प्रतियोगिता की पहल माध्यम वर्ग बालिका एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के संस्थापक देवेन्द्र गौड़ द्वारा की गई है। वर्षों से बालिका एवं महिला खेलों को प्रोत्साहित कर रहे देवेंद्र गौड़ ने कहा खेलेगी मां,तो सीखेंगे बच्चे जैसे प्रेरणादायक स्लोगन के माध्यम से महिलाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया है। इसी क्रम में उन्होंने कीर्तिनगर उप जिलाधिकारी मंजू राजपूत को शहीदी मेले में महिला वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन करने का पत्र सौंपा। पत्र स्वीकार करते हुए उप जिलाधिकारी मंजू राजपूत ने प्रतियोगिता आयोजित करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा देवेन्द्र गौड़ वर्षों से महिलाओं और बालिकाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करते आ रहे हैं। उनकी सोच और निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भी मैदान में उतरकर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इससे बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ क्या हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं,समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और बच्चों के लिए प्रेरक उदाहरण बनते हैं। उप जिलाधिकारी ने नगर पंचायत को प्रतियोगिता कराने के लिए औपचारिक पत्र प्रेषित किया है,जिससे इस खेल आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके। शहीदी मेला वर्षों से क्षेत्रीय संस्कृति,शौर्य और परंपरा का प्रतीक रहा है,लेकिन इस बार महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से मेले का आकर्षण और बढ़ जाएगा। 30 वर्ष आयु की महिलाएं वॉलीबॉल और कबड्डी जैसे तेज-प्रतिस्पर्धी खेलों में उतरेंगी,जो यह संदेश देगा कि खेल उम्र नहीं,जज्बे से खेला जाता है। महिलाओं में आत्मविश्वास,स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता बढ़ेगी,बच्चों व युवाओं को खेल संस्कृति अपनाने की प्रेरणा मिलेगी,मेले में विविधता और ऊर्जा बढ़ेगी,ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर पाएंगी। क्षेत्र में महिला खेल संस्कृति और मजबूत होगी। शहीदी मेले में आयोजित होने वाली महिला वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं केवल खेल आयोजन नहीं,बल्कि महिलाओं के सम्मान,सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक बनकर उभरेंगी। 30 वर्ष की उम्र पार कर चुकी महिलाओं का मैदान में उतरना यह साबित करता है कि जज्बा जिंदा हो तो हर मंजिल पास है।

Check Also
Close