Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

समर्थ पोर्टल का संचालन पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय करेंगे,विभागीय मंत्री डाॅ.रावत ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उच्च शिक्षा विभाग के तहत समर्थ पोर्टल का संचालन पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय द्वारा किया जायेगा,शासन के पास केवल माॅनिटिरिंग की जिम्मेदारी रहेगी। इस सम्बंध में विभागीय शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने सख्त निर्देश दिये हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शैक्षणिक तथा शैक्षणेत्तर पदों को शीघ्र भरने के निर्देश अधिकारियों को दिये। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होने विभागीय अधिकारियों को समर्थ पोर्टल का संचालन पूर्ण रूप से विश्वविद्यालयों को सौपने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि शासन केवल पोर्टल की समीक्षा करेगा बाकी कार्य विश्वविद्यालय स्वयं करेंगें। विभागीय मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थाओं में सेमेस्टर में 90 दिन व वर्ष में 180 दिन कक्षाओं का संचालन अनिवार्य है। जिसका अनुपालन कराने की जिम्मेदारी सम्बंधित विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षा निदेशालय की होगी। उन्होने विभागीय अधिकारियों को शैक्षणिक कलैण्डर के अनुरूप समय पर प्रवेश प्रक्रिया,दीक्षांत समारोह एवं परीक्षाफल जारी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने,विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक तथा शैक्षणेत्तर पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। विभागीय मंत्री डाॅ.रावत ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दिये जाने वाली पारितोषिक राशि समय पर भुगतान करने,मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृति व शैक्षणिक भ्रमण कराने,शिक्षकों को प्रशिक्षण पर भेजने व प्रत्येक जनपद में दो-दो महाविद्यालयों को ऑटोनॉमस बनाने की कार्यवाही के निर्देश दिये। बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों की सम्बद्वता दिये जाने,अशासकीय महाविद्यालय की नियमावली तैयार करने,नये महाविद्यालयों में पद सृजन एवं भूमि एवं भवन की व्यवस्था सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डाॅ.देवेन्द्र भसीन एवं जयपाल सिंह चौहान,सचिव उच्च शिक्षा रंजीत सिन्हा,अपर सचिव मनुज गोयल,संयुक्त सचिव विक्रम सिंह यादव,संयुक्त निदेशक आनन्द सिंह उनियाल,उपसचिव अजीत सिंह,हरीश सागर,अनुसचिव दीपक कुमार,अर्जुन सिंह,डाॅ.दीपक पाण्डे,शैलेन्द्र कुमार अनुभाग अधिकारी खिलाफ सिंह बिष्ट,धीरज कुमार,आशा काण्डपाल,नरेन्द्र लोधी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close