Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

मृत्योपरांत भी देखेंगी श्रीमती परमजीत कौर खरबंदा की आंखें,नेत्रदान से होगा दो लोगों के जीवन मे उजाला*गदरपुर । आवास विकास रुद्रपुर निवासी श्रीमती परमजीत कौर खरबंदा के देहावसान के पश्चात उनके पुत्र तजिंदर सिंह खरबंदा व सुखविंदर सिंह खरबंदा ने नेत्रदान हेतु सहमति देकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।भारत विकास परिषद,रुद्रपर के संजय जी,संजय ठुकराल,सोचो डिफरेंट के संदीप चावला,विकास भुसरी एवं परिजन तजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह,इंद्रप्रीत कौर,मंदीप कौर गुरबाज चावला,अपार सिंह,अमरजीत कौर,अमरजीत सिंह,गुरशरण सिंह,अभिजीत सिंह,जगजीत सिंह,परविंदरसिंह के सहयोग से रुद्रपुर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस के मित्तल उपस्थिति व डॉ एल एम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने नेत्रदान की प्रकिया सम्पन्न की ।इस नेत्रदान के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने भारत विकास परिषद एवं सोचो डिफरेंट के सभी माननीय सदस्यों का आभार व्यक्त किया और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से भी इस पुनीत कार्य में योगदान के लिए मदद किए जाने की अपील की।

Check Also
Close