Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

श्रीनगर बनेगा देश का नया सोलर मॉडल-मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक घोषणा पर कार्रवाई शुरू श्रीनगर जल्द होगी सोलर सिटी–मेयर आरती भण्डारी


श्रीनगर गढ़वाल। अलकनंदा तट पर स्थित श्रीनगर शहर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई बहुप्रतीक्षित घोषणा अब वास्तविक रूप लेती नजर आ रही है। राज्य सरकार ने श्रीनगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं,जिसके साथ ही ऊर्जा आत्मनिर्भर श्रीनगर के सपने को पंख लग गए हैं। नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भण्डारी ने मुख्यमंत्री धामी के निर्णय को दूरदर्शी और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने श्रीनगर के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की जो पहल की है,उसके लिए शहर की जनता की ओर से उनका हृदय से धन्यवाद। सोलर सिटी घोषणा का क्रियान्वयन शुरू होना हम सबके लिए गौरव और खुशी का क्षण है। यह परियोजना न केवल बिजली बिलों को कम करेगी,बल्कि श्रीनगर को पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित और उन्नत बनाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में श्रीनगर एक राष्ट्रीय आदर्श सोलर मॉडल के रूप में उभरेगा,जहां स्वच्छ ऊर्जा,तकनीक और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम दिखेगा। श्रीनगर-ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर पहला बड़ा कदम-सोलर सिटी परियोजना लागू होने के बाद शहर की बड़ी हिस्सेदारी सौर ऊर्जा से पूरी की जाएगी। नगर निगम की शुरुआती योजना में शामिल हैं सभी सार्वजनिक भवनों पर सोलर पैनल,स्ट्रीट लाइटों का पूर्ण सौर ऊर्जा आधारित ढांचा,पार्कों,शैक्षणिक संस्थानों और निगम सेवाओं में ग्रीन एनर्जी उपयोग,शहर में घरेलू सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन। अधिकारियों के अनुसार इससे न केवल बिजली खर्च में भारी कमी आएगी बल्कि कार्बन उत्सर्जन घटाकर पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा मिलेगी। शहरवासियों में उत्साह-श्रीनगर अब बनेगा हरित विकास का केंद्र,सरकारी आदेश जारी होने की खबर के बाद श्रीनगर में खुशी का माहौल है। व्यापारी,छात्र,पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय नागरिक इस निर्णय को शहर के विकास की दिशा में मील का पत्थर बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि सोलर सिटी बनने के बाद श्रीनगर उत्तराखंड का पहला ऐसा नगर होगा जो ऊर्जा समाधान,हरित विकास और अभिनव योजनाओं के लिए पूरे देश में उदाहरण स्थापित करेगा। मेयर भंडारी ने विश्वास जताया कि सरकार नगर निगम और जनता तीनों के सामूहिक प्रयास से श्रीनगर बहुत जल्द सोलर सिटी से सस्टेनेबल मॉडल सिटी के रूप में पहचाना जाएगा। श्रीनगर में सौर ऊर्जा क्रांति की शुरुआत हो चुकी है-अब शहर का भविष्य उजाले की नई दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

Check Also
Close