Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

स्वास्थ्य विभाग को मिले 10 और नये विशेषज्ञ चिकित्सक-विभागीय मंत्री डॉ.रावत ने दिया तैनाती प्रस्ताव को मंजूरी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 10 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। पीएमएचएस संवर्ग के इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती को स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अनुमोदन दे दिया है। पीजी कोर्स पूर्ण करने के उपरांत इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को इनकी विशेषज्ञता को देखते हुए प्रदेशभर के विभिन्न चिकित्सालयों में तैनाती दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से जहां प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होगी वहीं दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिये राज्य सरकार प्रत्येक स्तर पर काम कर रही है। सरकार द्वारा चिकित्सा इकाईयों में विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की निरंतर तैनाती की जा रही है ताकि स्थानीय स्तर पर आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग को 10 और विशेष चिकित्सक मिल गये हैं। जिसमें एमडी पैथोलॉजी व एमडी कम्यूनिटी मेडिसिन में 2-2,जबकि एमडी मेडिसिन,एमडी,एनेस्थिसिया,डीएनबी फैमली मेडिसिन,फैमली मेडिसिन,अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र सर्जन के 1-1 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद राज्य सेवा में लौटे इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनके विशेषज्ञता के अनुरूप प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी गई है। जिसमें डॉ.नेहा कल्पासी व डॉ.आयुषी चौहान को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़,डॉ.विकास थलेड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैरसैंण,डॉ.जयशंकर को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर,डॉ.अनुराधा हयांकी व डॉ.सृष्टि भारती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया,डॉ.अनुराग अग्रवाल व डॉ.दीपक शर्मा को उप जिला चिकित्सालय काशीपुर,डॉ.चेतन अग्रवाल को जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग तथा डॉ.स्नेही कल्याल को बेस अस्पताल हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग के प्रति राज्य सरकार संजीदा है। चिकित्सा इकाईयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निरंतर तैनाती की जा रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग को 10 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। जिन्हें प्रदेश की विभिन्न चिकित्सा इकाईयों तैनाती दे दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Check Also
Close