Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नयारघाटी में फरवरी माह में प्रस्तावित एडवेंचर फेस्टिवल को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं। पर्वतीय पर्यटन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में शुक्रवार को बिलखेत के आसमान रोमांच से भर उठा,जब हिमालयन एयरो स्पोर्ट्स,देहरादून के दल ने पैराग्लाइडिंग के ट्रायल उड़ानें भरी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि ट्रायल्स होने से स्थानीय युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने के साथ-साथ प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं पर्यटन को बढ़ावा पर भी काम किया जाएगा। पैराग्लाइडिंग के ट्रायल रविवार तक चलेंगे,जबकि कयाकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों के ट्रायल अगले सप्ताह से शुरू होंगे। एडवेंचर एक्सपर्ट अजय कंडारी ने बताया कि आगामी फेस्टिवल के दौरान नेशनल लेवल मेगा पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नयारघाटी अपनी प्राकृतिक बनावट के कारण पैराग्लाइडिंग के लिए आदर्श स्थल है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन इस क्षेत्र को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास कर रहे हैं। पहले दिन हुए ट्रायल में हिमालयन एयरोस्पोर्ट्स टीम के विक्रम नेगी,राहुल,सुनील,अमन और स्थानीय पायलट सपना रावत शामिल रहे। बिलखेत की वादियों में गूंजती हवा और रंग-बिरंगी पैराशूटों की उड़ान ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी रोमांचित कर दिया।

Check Also
Close