Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

ट्रिपल इंजन नहीं थमेगी विकास की गतिः विकास शर्मा

  • आदर्श कॉलोनी में नाली व पुलिया निर्माण का शिलान्यास

रूद्रपुर। वार्ड नंबर 30 आदर्श कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित नाली और पुलिया निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने विधिवत शिलान्यास किया। श्री नीलकंठ मंदिर के पास से गुजराती कॉलोनी तक बनने वाली इस नाली और पुलिया से जलभराव की समस्या दूर होगी, जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत की उम्मीद जताई। शिलान्यास के मौके पर क्षेत्रवासियों ने महापौर विकास शर्मा और पार्षद गौरव खुराना का माल्यार्पण कर स्वागत किया और महापौर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर में विकास की रफ्तार अब किसी भी सूरत में थमने वाली नहीं है। जनता ने जो भरोसा उनके कंधों पर रखा है, वह भरोसा विकास कार्यों के रूप में धरातल पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि विकास सिर्फ घोषणाओं में नहीं, बल्कि कामों में दिखेगा। नगर निगम पारदर्शिता, जवाबदेही और जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर काम कर रहा है।

महापौर ने कहा कि रूद्रपुर को ट्रिपल इंजन सरकार केंद्र, राज्य और नगर निगम का भरपूर लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएँ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तेजी और नगर निगम की प्रतिबद्धता इन तीनों का समन्वय शहर के विकास को गति दे रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की स्मार्ट सिटी पहल, अमृत योजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन और धामी सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों ने नगर निगम को मजबूत आधार दिया है।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का रूद्रपुर शहर से विशेष लगाव है। शहर से भेजे गए प्रस्तावों को शासन में न केवल प्राथमिकता मिलती है बल्कि समयबद्ध स्वीकृति भी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नगर निगम 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर चुका है और इसी माह मुख्यमंत्री धामी रूद्रपुर आकर शहर को कई बड़ी सौगातें देंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि विकास कार्यों में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। भाजपा ही नहीं, कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में भी समान प्राथमिकता से कार्य हो रहे हैं। पहली बोर्ड बैठक में पारित 56 विकास कार्यों में से लगभग सभी पूरे होने की ओर हैं, और नई प्रस्तावित परियोजनाओं पर भी तेजी से काम शुरू हो चुका है।

पार्षद गौरव खुराना ने कहा कि आदर्श कॉलोनी के लिए यह नाली और पुलिया निर्माण अत्यंत ज़रूरी था। कई वर्षों से क्षेत्र में जलभराव की समस्या थी, लोग परेशान थे। महापौर ने इस काम को प्राथमिकता दी और आज शिलान्यास होते देख क्षेत्रवासी वास्तव में राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर शहर में विकास के काम जिस गति से आगे बढ़ रहे हैं, वह महापौर विकास शर्मा की कर्मठता का परिणाम है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सचिन खुराना, पार्षद जितेश कुमार, पार्षद सौरभ बेहड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मदन लाल खन्ना, संजय ठुकराल , हरीश खुराना, त्यागी बब्बर यमन बब्बर मनीष कालरा, गुरजिंदर सिंह, सुमित दुआ, अमन खुराना, कविता रहेजा, उर्वशी गावा, नीलू खुराना, कमलेश खुराना, पार्षद पत्नी सोनिया खुराना, पूजा अरोरा केशव चीनी, अनूज अग्रवाल, राहुल सरीन, अंकित ठुकराल, सनी खुराना, सहित भारी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे ।।

Check Also
Close