Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

सितारगंज मलपुरी मे कराया गया सरदार गुरदीप सिंह जोहल की याद में सातवा कबड्डी का आयोजन

सितारगंज के मलपुरी में सरदार गुरदीप सिंह जोहल की याद में कराया गया सातवां कबड्डी का आयोजन इस मौके पर समस्त क्षेत्रवासी एवं दर्शक उपस्थित रहे बाहर से आई हुई कबड्डी टीमों के द्वारा कबड्डी का गेम शुरू किया गया तो वहीं उपस्थित कमेटी प्रबंधक अतेंद्र सिंह भुल्लर ने बताया कि आज हमारे द्वारा कबड्डी का आयोजन रखा गया है जिसमें बाहर से आई हुई टीमों के द्वारा कबड्डी खेली जा रही है और आज खास बात यह रही की कबड्डी के अंदर उत्तराखंड व बाहर से आई हुई बेटियों ने भी भागीदारी निभाई है यह आयोजन सरदार गुरदीप सिंह जोहल की याद में सातवां कबड्डी कप आयोजन कराया जा रहा है आज की युवा पीढ़ी को देखते हुए कबड्डी का आयोजन इसलिए किया गया कि हम चाहते हैं नशा मुक्त उत्तराखंड हो कबड्डी देखने के बाद युवाओं के अंदर जोश भर जाएगा और नशे की लत से दूर होंगे इस मौके पर यहां लंगर की सेवा भी चल रही है और फर्स्ट टीम हरियाणा की राही सेकंड पंजाब की थर्ड उत्तर प्रदेश की आने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया है कबड्डी का सातवां आयोजन है और आगे भी इसी तरीके से कबड्डी व कुश्ती के आयोजन हमारे द्वारा किए जाएंगे इस मौके पर गुरबीर सिंह जोहल सुरेंद्र सिंह गिल सुखवंत सिंह भुल्लर हरप्रीत सिंह जोहल अतेंद्र भुल्लर पलविंदर सिंह भुल्लर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल भास्कर संभल जिला पंचायत सदस्य गुरकीरत सिंह औलख जोरावर सिंह भुल्लर प्रकाश जोशी नवीन जोशी सरदार जोधा सिंह रंधावा सरदार दलजिंदर सिंह कुक पूर्व ब्लॉक प्रमुख पलविंदर सिंह औलख आदि उपस्थित रहे

Check Also
Close