Thursday 15/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालानसितारगंज वार्ड नंबर 6 नाले में गिरने के कारण गाय की हुई मौतहाईकोर्ट के आदेश का पालन करना ऊधमपुर नगर पुलिस को पड़ा भारीमुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर खटीमा के नए हाईटेक बस स्टेशन का किया उद्घाटनउतरायणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने पंचेश्वर और रामेश्वर संगम में किया पवित्र स्नान।महापौर ने मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानितमहापौर विकास शर्मा का ऐतिहासिक ऐलान, पर्यावरण मित्रों को निःशुल्क मिलेंगे आवासगढ़वाल विश्वविद्यालय के पहलवान मोहित नौटियाल ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 में बनाई दमदार एंट्रीअंकिता हत्याकांड में नया मोड़-अनिल जोशी के मुख्य पैरोकार बनने पर सामाजिक संगठनों ने प्रेस वार्ता में उठाए सवालसूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती–डाॅ.धन सिंह रावत
राज्य

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में एक्स रे मशीन खराब जनता परेशान

चंपावत जिले के सर्वाधिक ओपीडी वाले लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की एक्स-रे मशीन पिछले चार-पांच दिनों से खराब पड़ी है। जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से एक्सरे कराने अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन खराब होने से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में एक्सरे न होने के कारण मरीज प्राइवेट में एक्सरे करने को मजबूर है। मामले में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति व मरीजों ने गहरी नाराजगी जताते हुए सीएमओ चंपावत व चिकित्सा अधीक्षक लोहाघाट डॉक्टर विराज राठी से जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन ठीक करने की मांग की है । चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया एक्सरे मशीन का पुर्जा खराब होने के कारण उसे ठीक करने के लिए अनुबंधित कंपनी को भेजा गया है। जल्द ही मशीन को सुचारु किया जाएगा। उन्होंने कहा तब तक वैकल्पिक व्यवस्था कर छोटी मशीन को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में लगाया जा रहा है। फिलहाल एक्सरे मशीन खराब होने से जनता को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Check Also
Close