Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

छबी सेवा फाउंडेशन एवं मॉन इंडिजीनियस सोसाइटी ने की साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत

गढ़वाल। छबी सेवा फाउंडेशन द्वारा साइबर हाइजीन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज पोखरीखेत से किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों,शिक्षकों तथा अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत साइबर सुरक्षा विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता से हुई,जिसमें विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल जोखिमों,सुरक्षित पासवर्ड प्रथाओं,जिम्मेदार ऑनलाइन संवाद और जागरूक उपयोगकर्ता बनने की समझ विकसित करना था। निर्णायक मंडल ने बताया कि छात्रों ने अत्यंत प्रभावी,शोधपूर्ण और संवेदनशील विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि कमलेश बलूनी तथा विमला रावत द्वारा कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि आधुनिक युग में साइबर सुरक्षा जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है और इस तरह के कार्यक्रम विद्यालयी शिक्षा को अधिक प्रासंगिक बनाते हैं। विशिष्ट अतिथि ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष परिवर्तन लाते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साइबर एम्बेसडर डॉ.अतुल बमराडा ने छात्रों एवं शिक्षकों को साइबर हाइजीन की अनिवार्यता,डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित व्यवहार,डाटा गोपनीयता,गलत सूचना से बचाव और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय,भारत सरकार के मार्गदर्शन में सी-डैक हैदराबाद,छबी सेवा फाउंडेशन और मॉन इंडिजीनियस कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से डिजाइन किया गया है। डॉ.बमराड़ा ने जोर देकर कहा कि साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रतिभागियों ने बताया कि उन्हें कई नई जानकारियां मिलीं और वे अब डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग अधिक सावधानी के साथ करेंगे। अंत में अतिथियों द्वारा निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और फाउंडेशन की ओर से विद्यालय को साइबर सुरक्षा जागरूकता सामग्री भी प्रदान की गई। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा विद्यालय प्रशासन ने आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।‌इस अवसर पर गजेंद्र सिंह नेगी,कृष्ण बल्लभ ममगाई,सुकेश नेगी,अनिल कपरवान,कैलाश चंद्र विज्ञान,कविता कोहली,पूनम बमराडा आदि उपस्थित रहे।

Check Also
Close