Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

दो माह में पूर्ण हो कण्डारस्यूं पेयजल योजना–डॉ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या दूर कर दी जायेगी। इसके लिये जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। खासकर कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग पेयजल योजना को दो माह के भीतर पूर्ण करने को कहा गया है। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जायेगी,ताकि कोई भी परिवार पेयजलापूर्ति से वंचित न रहे। इसके लिये जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की अति महत्वकांक्षी पेयजल परियोजनाओं में एक कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग पेयजल योजना को दो माह के भीतर पूर्ण करने को विभागीय अधिकारियों को कहा गया है। उन्होंने कहा योजना के निर्माण में गुणवत्ता मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल योजना के तहत बनने वाले सर्विस टैंक,पाइपलाइनें इत्यादि के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि शीघ्र ही इस परियोजना का लाभ ग्रामीणों को मिल सके। डॉ.रावत ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को पेयजलापूर्ति से आच्छादित किया जायेगा। इसके लिये सभी गांवों में पेयजल योजनाओं से जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि जो गांव पेयजल योजना से वंचित रह गये हैं उन्होंने दूसरी पम्पिंग योजना से जोड़ा जायेगा,इस सम्बंध में कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा पेयजल योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीणों क्षेत्रों में निरन्तर 24 घंटे पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र का अंतर्गत बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना,चुणखेत पेयजल योजना,कलियासौड पेयजल योजना,बिल्लकेदार पेयजल योजना एवं थलीसैण नगर पंचायत पम्पिंग पेयजल योजना को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

Check Also
Close