
अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कम्पमंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाँव तांसिपुर मे मंगलौर भगवानपुर बाईपास के निकट एक अज्ञात युवक शव मिलने से हड़कम्प मच गया है सूचना पर मौके पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 40 वर्ष के लगभग है पर मृतक कौन है और कहाँ का रहने वाला है इसकी अभी तक पहचान नही हो पाई । मंगलौर सी ओ विवेक कुमार ने बताया कि अज्ञात शव मिलने की सूचना पर वह मय फोर्स के साथ मोके पर पहुँचे थे औऱ शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही शव की पहचान भी कराई जा रही है उन्होंने लोगो से भी अपील की के अगर उन्हें मिले शव से संबंधित कोई सूचना मिले तो वह पुलिस को ज़रूर अवगत कराएं
