Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालानसितारगंज वार्ड नंबर 6 नाले में गिरने के कारण गाय की हुई मौतहाईकोर्ट के आदेश का पालन करना ऊधमपुर नगर पुलिस को पड़ा भारीमुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर खटीमा के नए हाईटेक बस स्टेशन का किया उद्घाटनउतरायणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने पंचेश्वर और रामेश्वर संगम में किया पवित्र स्नान।महापौर ने मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानितमहापौर विकास शर्मा का ऐतिहासिक ऐलान, पर्यावरण मित्रों को निःशुल्क मिलेंगे आवासगढ़वाल विश्वविद्यालय के पहलवान मोहित नौटियाल ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 में बनाई दमदार एंट्रीअंकिता हत्याकांड में नया मोड़-अनिल जोशी के मुख्य पैरोकार बनने पर सामाजिक संगठनों ने प्रेस वार्ता में उठाए सवालसूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती–डाॅ.धन सिंह रावत
राज्य

नेपाल सीमा से 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता।

नशा तस्करों के खिलाफ एसपी चंपावत की सर्जिकल स्ट्राइक जारी।
किया अंतर राज्यीय तस्करी रेकेट का भंडाफोड़।

चंपावत ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसपी चंपावत अजय गणपति के दिशा निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश सीओ टनकपुर बंदना बर्मा के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसटीएफ कुमाऊं और थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान नेपाल बॉर्डर के स्ट्रांग फॉर्म बनबसा के निकट खटीमा टनकपुर हाईवे पर एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल सहित तीन नशा तस्करों से 799 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। एसपी चंपावत अजय गणपति ने बताया स्मैक तस्करी में सूरज दीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम मजरा लखीमपुर खीरी के कब्जे से 263 ग्राम ,करनैल सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी लखीमपुर खीरी के कब्जे से 266 ग्राम ,गुरमीत सिंह उर्फ मिता पुत्र इंदर सिंह निवासी लखीमपुर खीरी के कब्जे से 271 स्मैक बरामद की गई है। एसपी चंपावत ने बताया तीनों नशा तस्करों के खिलाफ थाना बनबसा में सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसपी चंपावत में बताया पूछताछ में नशा तस्करों ने बताया वह लखीमपुर खीरी से सतनाम सिंह से स्मैक लेकर आते थे तथा नेपाल में चोर रास्तों से इस स्मैक की सप्लाई करते थे ।सतनाम सिंह उनके गिरोह का सरगना है ।सतनाम सिंह मुंबई गोवा आदि राज्य में भी स्मैक सप्लाई करता है ।जिस पर एनडीपीएस एक्ट के पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। एसपी चंपावत ने बताया पकड़े गए गुरमीत उर्फ मिता पर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में दो मामले दर्ज हैं ।अभियुक्त सूरज दीप सिंह के मोबाइल में सतनाम सिंह के लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड मिला है। एसपी चंपावत ने बताया अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत दो करोड रुपए है। एसपी चंपावत ने बताया अभी तक चंपावत पुलिस 140 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा 87 अभियोग पंजीकृत किए गए। एसपी चंपावत ने बताया जनवरी 2025 से अब तक चंपावत पुलिस 25.142 किलोग्राम चरस 2.248 किलोग्राम स्मैक, 5.789 किलोग्राम एमडीएमए ,986 ग्राम अफीम तथा 83 नशीले इंजेक्शन बरामद कर चुकी है। उन्होंने बताया जनपद पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अभी तक 17 करोड़ 67 लाख 78 हजार रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए है तथा कई नशा तस्करों को जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Check Also
Close