Thursday 15/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालानसितारगंज वार्ड नंबर 6 नाले में गिरने के कारण गाय की हुई मौतहाईकोर्ट के आदेश का पालन करना ऊधमपुर नगर पुलिस को पड़ा भारीमुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर खटीमा के नए हाईटेक बस स्टेशन का किया उद्घाटनउतरायणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने पंचेश्वर और रामेश्वर संगम में किया पवित्र स्नान।महापौर ने मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानितमहापौर विकास शर्मा का ऐतिहासिक ऐलान, पर्यावरण मित्रों को निःशुल्क मिलेंगे आवासगढ़वाल विश्वविद्यालय के पहलवान मोहित नौटियाल ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 में बनाई दमदार एंट्रीअंकिता हत्याकांड में नया मोड़-अनिल जोशी के मुख्य पैरोकार बनने पर सामाजिक संगठनों ने प्रेस वार्ता में उठाए सवालसूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती–डाॅ.धन सिंह रावत
राज्य

पुलिस ने विद्यालय प्रबंधकों के साथ की बैठक स्टेशन

अगर आपके बच्चे भी स्कूल जाने के लिए दोपहिया वाहन का प्रयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि अब बाजपुर पुलिस दोपहिया वाहन चलाने वाले नाबालिक बच्चों के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बना चुकी है। जिसको लेकर कोतवाल नरेश चौहान ने इंटरमीडिएट विद्यालय के प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में कोतवाल नरेश चौहान ने विद्यालय प्रबंधन से बच्चों को जागरूक करने और दोपहिया वाहन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य है, लेकिन बच्चों की जिद पर अभिभावक उन्हें दोपहिया वाहन दे रहे है। ऐसे में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि हादसों को रोकने और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए विद्यालय प्रबंधकों के साथ बैठक की गई है। कोतवाल नरेश चौहान ने यह भी बताया कि विद्यालय स्तर पर पहले बच्चों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा और उसके बाद पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी नाबालिग बच्चे बाइक चलाते हुए पाए गए उनके अभिभावकों का 25 हजार रुपए का चालान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन न देने की अपील की है।

Check Also
Close