Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

नैनीताल ।विकास कार्यों में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। ललित रयाल।रिपोर्ट। ललित जोशी।नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल विकास भवन में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राज्य केन्द्र, एवं बाह्य सहायतित योजनाओं व 20 सूत्री कार्यक्रम की मासिक बैठक लेते हुए विकास कार्यों की गहनता से समीक्षा की।जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों जिनके द्वारा वर्तमान तक कम धनराशि व्यय की गई है और धीमी प्रगति है उन विभागीय अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेते हुए 15 दिन के भीतर बेहतर प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित तथा बाह्य सहायतित योजनाओं में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त धनराशि से कराए जा रहे विकास कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की भी विभागवार समीक्षा की गई।
इस दौरान जिला योजनांतर्गत उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, समाज कल्याण एवं चिकित्सा विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम धनराशि व्यय किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेते हुए अगले सप्ताह तक प्रगति लाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार राज्य योजनांतर्गत विधायक निधि में कम धनराशि व्यय होने के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह जनपद के सभी विधायकों से शीघ्र प्रस्ताव प्राप्त करने हेतु अर्ध शासकीय पत्र प्रेषित करें तथा व्यक्तिगत रूप से भी उनसे संपर्क कर प्रस्ताव लेना सूचित करें।
इसी प्रकार राज्य योजना अंतर्गत जल संस्थान,समाज कल्याण अनुसूचित जाति कल्याण, पर्यटन प्राथमिक शिक्षा, जिला पंचायत की धीमी प्रगति पर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रगति लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगा। जो अधिकारी गंभीरता पूर्वक एवं जिम्मेदारी से कार्य नहीं करेंगे उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जिले में 20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की भी मदवार समीक्षा की गई। 20 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत 42 मदों में जिनमें वर्तमान में A श्रेणी में 26, B श्रेणी में 12 और D श्रेणी में 4 विभाग शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि B एवं D श्रेणी में जो विभाग हैं वह लक्ष्य पूर्ति कर A श्रेणी में लाने के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रम में वर्तमान में 4 मदों में डी श्रेणी प्राप्त वाले विभागों जिसमें जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना बायोगैस संयन्त्र हैं से संबंधित विभागों पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभागों को प्रत्येक दशा में ए श्रेणी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अधिकारियों के जो दाईत्व हैं उनका शत प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिला योजना अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राप्त धनराशि को प्रत्येक दशा में फरवरी मांह तक शतप्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें, मार्च माह के इंतजार में न रहें।
निर्माण कार्य जहॉ भी हो रहे हों कार्य प्रारंभ होने से पूर्व जीपीएस फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के साथ ही कार्य पूर्ण होने के बाद की फोटोग्राफ उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता से हों इस हेतु अधिकारी स्वयं समय समय पर मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करें।
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी ने वर्तमान तक की प्रगति की योजनावार जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिला योजना अंतर्गत जिले को 7020.50 लाख (सत्तर करोड़ बीस लाख पचास हजार) की धनराशि शासन से प्राप्त हुई थी जिसके सापेक्ष वर्तमान तक 4744.35 लाख कुल 68 प्रतिशत धनराशि व्यय कर ली गई है।

इसी प्रकार राज्य योजना में 72 प्रतिशत, केन्द्र पोषित में 93 प्रतिशत व बाह्य सहायतित में शत प्रतिशत धनराशि व्यय हो गई है।

बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एपीडी चंदा फर्त्याल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close