Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालानसितारगंज वार्ड नंबर 6 नाले में गिरने के कारण गाय की हुई मौतहाईकोर्ट के आदेश का पालन करना ऊधमपुर नगर पुलिस को पड़ा भारीमुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर खटीमा के नए हाईटेक बस स्टेशन का किया उद्घाटनउतरायणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने पंचेश्वर और रामेश्वर संगम में किया पवित्र स्नान।महापौर ने मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानितमहापौर विकास शर्मा का ऐतिहासिक ऐलान, पर्यावरण मित्रों को निःशुल्क मिलेंगे आवासगढ़वाल विश्वविद्यालय के पहलवान मोहित नौटियाल ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 में बनाई दमदार एंट्रीअंकिता हत्याकांड में नया मोड़-अनिल जोशी के मुख्य पैरोकार बनने पर सामाजिक संगठनों ने प्रेस वार्ता में उठाए सवालसूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती–डाॅ.धन सिंह रावत
राज्य

सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षण केंद्र में तेंदुए की दस्तक सीसीटीवी में कैद हुई मूवमेंट,परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) श्रीनगर गढ़वाल परिसर में 14 नवंबर 2025 की रात्रि 22:51 बजे तेंदुए की संदिग्ध मूवमेंट सीसीटीवी कैमरों में कैद होने से हड़कंप मच गया। यह घटना प्रशिक्षण केंद्र के आंतरिक क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी निगरानी प्रणाली के माध्यम से संज्ञान में आई,जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल सतर्कता बढ़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की स्पष्ट गतिविधि दिखाई दी,जिसके मद्देनजर प्रशिक्षण केंद्र प्रशासन द्वारा सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सख्त किया गया है। इस संबंध में उप-महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी द्वारा प्रशिक्षण केंद्र परिसर में रह रहे समस्त जवानों एवं उनके परिवारजनों को सतर्क करते हुए आवश्यक सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कई एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। परिसर में निरंतर गश्त,सीसीटीवी निगरानी को और सक्रिय करने के साथ-साथ नियंत्रण कक्ष को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही सभी कार्मिकों एवं आवासीय परिवारों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से रात्रि के समय बाहर न निकलें,अकेले आवागमन से बचें,बच्चों पर विशेष निगरानी रखें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वन्यजीव की उपस्थिति दिखाई देने पर तुरंत नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। उप-महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार वन विभाग एवं संबंधित एजेंसियों से भी समन्वय किया जाएगा,ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने सभी से संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन की तत्परता और समय पर जारी दिशा-निर्देशों से प्रशिक्षण केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है,वहीं लोगों से सहयोग और सावधानी बरतने की अपेक्षा की जा रही है।

Check Also
Close