Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

कायाकल्प प्रशिक्षण से संवरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और रोगियों को बेहतर,सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत कायाकल्प विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय क्वालिटी टीम द्वारा प्रतिभागियों को जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं,रोगियों के उपचार की गुणवत्ता बढ़ाने,कार्यप्रणाली में सुधार तथा अस्पताल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम का मूल उद्देश्य सरकारी चिकित्सा संस्थानों को स्वच्छ,सुरक्षित,पर्यावरण अनुकूल और रोगी हितैषी बनाना है। कार्यक्रम में बायो मेडिकल वेस्ट के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण,अस्पताल परिसरों में पेड़-पौधों के रोपण,साफ-सुथरे वार्ड,स्वच्छ शौचालय,उचित जल एवं स्वच्छता व्यवस्था जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित अस्पताल न केवल संक्रमण की संभावना को कम करते हैं,बल्कि रोगियों के मनोबल और उपचार की प्रभावशीलता को भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारुल गोयल ने चिकित्सालयों में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने,मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा कार्यशैली में निरंतर सुधार लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कायाकल्प जैसे कार्यक्रम स्वास्थ्य संस्थानों को मानकों के अनुरूप विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मास्टर ट्रेनर स्मृति शाह ने प्रतिभागियों को कायाकल्प चेकलिस्ट के माध्यम से समय-समय पर चिकित्सालयों के असेसमेंट की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि असेसमेंट जिला,राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है,जिसमें निर्धारित मानकों के आधार पर चिकित्सा इकाइयों में उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन किया जाता है। मानकों पर खरा उतरने वाली चिकित्सा इकाइयों को भारत सरकार द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाता है,जिससे संस्थानों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर उषा रावत,डॉ.अमित मेहरा,संतोष सिंह,यशपाल चौधरी सहित ब्लॉक स्तर से आए चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कायाकल्प मानकों को अपनी-अपनी चिकित्सा इकाइयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Check Also
Close