Thursday 15/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालानसितारगंज वार्ड नंबर 6 नाले में गिरने के कारण गाय की हुई मौतहाईकोर्ट के आदेश का पालन करना ऊधमपुर नगर पुलिस को पड़ा भारीमुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर खटीमा के नए हाईटेक बस स्टेशन का किया उद्घाटनउतरायणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने पंचेश्वर और रामेश्वर संगम में किया पवित्र स्नान।महापौर ने मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानितमहापौर विकास शर्मा का ऐतिहासिक ऐलान, पर्यावरण मित्रों को निःशुल्क मिलेंगे आवासगढ़वाल विश्वविद्यालय के पहलवान मोहित नौटियाल ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 में बनाई दमदार एंट्रीअंकिता हत्याकांड में नया मोड़-अनिल जोशी के मुख्य पैरोकार बनने पर सामाजिक संगठनों ने प्रेस वार्ता में उठाए सवालसूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती–डाॅ.धन सिंह रावत
राज्य

आईआईटी बॉम्बे में गढ़वाल विश्वविद्यालय की धमक नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज में देशभर में चौथा स्थान-छात्रों ने रचा कीर्तिमान

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 13 सदस्यीय छात्र दल ने देश के सबसे प्रतिष्ठित नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज (एनईसी) के फाइनल में चौथा स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय और पूरे उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय फलक पर रोशन किया है। 9 से 13 दिसंबर तक आईआईटी बॉम्बे के एंटरप्रेन्योरशिप सेल (E-Cell) द्वारा आयोजित इस बहुस्तरीय प्रतियोगिता में देशभर की 97 शीर्ष टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद गढ़वाल विश्वविद्यालय की टीम ने असाधारण उद्यमशीलता,रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया। गढ़वाल विश्वविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास (R&D) सेल के निदेशक प्रो. हेमवती नंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज के लिए चयन प्रक्रिया अत्यंत कठोर और बहुआयामी रही। 10 दिसंबर से प्रारम्भ हुई इस प्रक्रिया में केस स्टडी विश्लेषण,वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी जटिल पहेलियां,डेटा एनालिटिक्स तथा स्टार्टअप कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों के साथ प्रत्यक्ष संवाद जैसे चुनौतीपूर्ण चरण शामिल थे। इन प्रारम्भिक दौरों में गढ़वाल विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त कर प्री-फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। अगले चरण में कैंपस में स्टार्टअप इकोसिस्टम की बाधाएं विषय पर आयोजित समूह चर्चा में टीम ने ठोस तर्क,व्यावहारिक दृष्टिकोण और नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसके पश्चात ग्रैंड फिनाले में छात्रों ने परिसर में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन एवं उसके प्रभावी प्रबंधन पर एक सुविचारित रणनीतिक रूपरेखा प्रस्तुत की,जिसने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया और राष्ट्रीय स्तर पर टीम को चौथा स्थान दिलाया। इस प्रतिष्ठित आयोजन के दौरान छात्रों को उद्योग जगत की नामचीन हस्तियों में वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल,फेरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना,बोट के सह-संस्थापक एवं सीईओ अमन गुप्ता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सीधे संवाद का अवसर मिला। इन दिग्गजों ने युवा उद्यमियों को नवाचार,जोखिम उठाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्टार्टअप्स की भूमिका पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। छात्रों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह,कुलसचिव प्रो.राकेश कुमार ढोडी एवं R&D सेल के निदेशक प्रो.हेमवती नंदन ने टीम को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय की उद्यमिता संस्कृति की सशक्त पहचान बताया। वहीं टेक्नोलॉजी प्री-इन्क्यूबेशन सेल के समन्वयक डॉ.दिगर सिंह,डॉ.रोहित महर,डॉ.वरुण बर्थवाल एवं डॉ.भास्करन ने भी छात्रों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि सतत मार्गदर्शन,टीम वर्क और नवाचार आधारित दृष्टिकोण ने इस दल को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाई है। नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज में गढ़वाल विऊ का यह प्रदर्शन न केवल छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण है,बल्कि विश्वविद्यालय को भविष्य के सफल उद्यमियों की नर्सरी के रूप में भी स्थापित करता है।

Check Also
Close