Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार

रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची।

रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे!

15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी
भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

Check Also
Close