Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

एमजीएन विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

केला खेड़ा(खबर पड़ताल) अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर( सिविल जज सीनियर डिवीजन रूद्रपुर)ने एमजीएन विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर जिला विधिक प्राधिकरण उधम सिंह नगर रूद्रपुर द्वारा एमजीएन इंटर कालेज केलाखेड़ा में एक सेमिनार का आयोजन किया। जिस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर जी ने देश में अल्पसंख्यक अधिकारों को संरक्षित करने के लिए संविधान में दिए गए अधिकारों से अवगत कराया और इस दिवस को मनाने के लिए पीछे के कारण को बताया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यकों के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। सचिव महोदय योगेंद्र कुमार सागर जी ने जन्म, जाति, लिंग नस्ल के प्रति आधार पर विभेद को कानूनी अपराध और संविधान विरुद्ध बताया। इसके अलावा संविधान की प्रस्तावना का अर्थ समझाते हुए छात्रों को जागरूक किया। इस अवसर पर मो मिराज ( चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल), लुबीना पारूल( असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल)प्रबंधक निजाम अख्तर, प्रधानाचार्य मो फहीम अख्तर, अध्यापकगण, मो हनीफ, मो ताहिर, रिजवान, नुसरा, जावेद अख्तर आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close