Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

एसबीआई बैंक ने कुंवरपुर सिसैया में लगाया किसान जागरूकता कैंप,केसीसी व सब्सिडी योजनाओं की दी गई जानकारी

सितारगंज(खबर पड़ताल)उधम सिंह नगर जनपद के कुंवरपुर सिसैया गांव में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से किसानों को बैंकिंग योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष किसान जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप पूर्व प्रधान रहसूद्दीन के कैंप कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों ने प्रतिभाग कर बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कैंप के दौरान एसबीआई के ब्रांच मैनेजर अन्नदाता दिवस के अवसर पर मिस महेश्वरी मिस्त्री ने किसानों को बैंक की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसानों को केसीसी अवश्य लेना चाहिए, लेकिन इससे जुड़ी सभी शर्तों और नियमों की पूरी जानकारी बैंक से प्राप्त कर लेनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी या नुकसान से बचा जा सके।
ब्रांच मैनेजर ने किसानों को यह भी बताया कि यदि किसान समय पर ऋण की अदायगी करते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का पूरा लाभ मिल सकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बैंकिंग सुविधाओं का सही और समयबद्ध उपयोग करें, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान रहसूद्दीन ने भी किसानों को संबोधित करते हुए बैंकिंग जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया और किसानों से ऐसे कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
कैंप में उपस्थित किसानों ने एसबीआई बैंक द्वारा गांव स्तर पर इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और इसे किसानों के हित में एक सराहनीय पहल बताया।इस दौरान एसबीआई ब्रांच मैनेजर, सिसैया पूर्व प्रधान रहसूद्दीन, बबलू भाई इरशादअहमद, राजेंद्र ठाकुर
राधेश्याम, राकेश कुमार, बलविंदर सिंह
,शांति स्वरूप इक्षद अहमद आदिलोग मौजूद रहे

Check Also
Close