Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

भाजपा ने जनपद पौड़ी महिला मोर्चा की कमान प्रमिला भण्डारी को सौंपकर जनसेवा को दिया सम्मान

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर यह साबित किया है कि संगठन में पद नहीं,बल्कि निष्ठा,निरंतर संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण ही असली पहचान बनते हैं। वर्षों से जनसेवा,महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्य कर रहीं प्रमिला भण्डारी को पार्टी ने महिला मोर्चा जनपद पौड़ी गढ़वाल का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर महिला शक्ति को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया है। नियुक्ति के उपरांत श्रीनगर भाजपा मंडल कार्यालय में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश,जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,महिला मोर्चा की कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों का उनके निवास स्थान पर बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रमिला भण्डारी का जीवन सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ रहा है। वे न केवल राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं,बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए भी निरंतर कार्य करती रही हैं। निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग,गरीब व असहाय परिवारों की सहायता,सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल बैग,जैकेट,जूते,बरसाती एवं लेखन सामग्री उपलब्ध कराना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है। इसके अतिरिक्त वे गरीब बीमारों को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने तथा वृद्धजनों एवं दिव्यांगों को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने में भी निरंतर सहयोग करती रही हैं। संगठनात्मक दृष्टि से भी उनका अनुभव अत्यंत समृद्ध रहा है। वर्ष 2005 में श्रीनगर मंडल महामंत्री,2008 में महिला मोर्चा श्रीनगर की अध्यक्ष,2016 में प्रवेश कार्यकारिणी की सदस्य तथा 2019 से 2024 तक नगर पालिका की सभासद के रूप में उन्होंने संगठन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत नींव रखी। इसी निरंतर सेवा,समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जनपद पौड़ी गढ़वाल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। स्वागत कार्यक्रम में देवप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरण सिलवाल,श्रीनगर मंडल प्रभारी प्रहलाद,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,देवप्रयाग महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका भट्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम भण्डारी,रामलीला कमेटी श्रीनगर के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कैंतुरा,पूर्व महामंत्री मानव बिष्ट,पार्षद पंकज सती,आशा पैन्यूली,रामेश्वरी कैंतुरा,संगीता भट्ट,बबीता मिश्रा,सविता शाह,रेखा भट्ट,सविता पुंडीर,अमिता सिलवाल,मुन्नी देवी पांडे,मोनिका कंडारी,शांति भट्ट,आशा फरासी,अनीता रावत,निर्मला राणा,रेखा रावत,नीमी भट्ट,सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं एवं श्रीनगर महिला कीर्तन मंडलियों की सदस्यगण उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमिला भण्डारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,श्रीनगर विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,जिला प्रभारी नलिन भट्ट सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद और प्रेरणा से उन्हें संगठन में सेवा करने का अवसर मिला। प्रमिला भण्डारी ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में महिला मोर्चा को जमीनी स्तर तक मजबूत करने,महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

Check Also
Close