Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

वनकार्मिकों ने बच्चों को सिखाए मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के गुर


देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर नरेंद्र नगर वन प्रभाग के अंतर्गत माणिकनाथ रेंज के वनकार्मिकों द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सजवाण काण्डा में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गोष्ठी,चलचित्र एवं पोस्टरों के माध्यम से यह बताया गया कि वन्यजीवों की उपस्थिति में किस प्रकार सतर्क रहकर अपने जीवन की रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम में गोर्तीकाण्डा,सजवाणकाण्डा,टुंगरियालकाण्डा,महरकाण्डा,जियालकाण्डा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई कि वन्यजीव सामान्यतः मनुष्य पर हमला क्यों करते हैं। वनकार्मिकों ने बताया कि अधिकांश घटनाएं वन्यजीवों की आत्मरक्षा अथवा गलतफहमी के कारण घटित होती हैं,न कि आक्रामक स्वभाव के चलते। बच्चों को विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि वे कभी भी अकेले विद्यालय न जाएं,बल्कि हमेशा समूह में ही स्कूल आएं-जाएं। यदि रास्ते में किसी स्थान पर वन्यजीव दिखाई दे तो तुरंत उस क्षेत्र से दूरी बनाएं और इसकी सूचना निकटतम वन चौकी,रेंज कार्यालय अथवा वन्यजीव हेल्पलाइन-1926 (टोल फ्री) पर दें। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों को भी अवगत कराया गया कि विद्यालय परिसर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखें,खाद्य पदार्थों अथवा कूड़े-कचरे का निस्तारण सही ढंग से करें,ताकि वन्यजीवों को आबादी की ओर आकर्षित होने से रोका जा सके। साथ ही छात्र-छात्राओं को समय-समय पर मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव संबंधी निर्देश देते रहने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु गुलदार कु दगड़िया एवं भालू और हम विषयक लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें बच्चों ने अत्यंत रुचि के साथ देखा। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की जानकारी और समझ का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से एक लघु निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। तत्पश्चात ग्राम-गोर्तीकाण्डा,महरकाण्डा,सजवाण काण्डा एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के कारणों,सावधानियों और बचाव उपायों पर ग्रामीणों को जानकारी देते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर गंभीर सिंह ग्राम प्रधान सजवाणकाण्डा,अशोक तिवारी ग्राम प्रधान टुंगरियालकाण्डा,विमल किशोर उनियाल प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सजवाण काण्डा,मदन सिंह रावत वन क्षेत्राधिकारी माणिकनाथ रेंज,कृति नेगी,लखपति लाल सहित वन विभाग के कर्मचारी, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Check Also
Close