Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

देहरादून।
सुषिला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (SIMS) परिसर में आयोजित SIMS फेस्ट 2025 उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर श्री सिद्धांत अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष, देहरादून रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया।

फेस्ट का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल रहीं, जिन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं उत्तराखंड की सेंसेशन सिंगर करिश्मा शाह एवं गायक रुहान भारद्वाज ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी गायकी पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती कुमकुम सिंघल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि SIMS विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों का आयोजन करता रहेगा।
डायरेक्टर श्री तुषार सिंघल ने आयोजन को सफल बनाने वाली पूरी टीम की सराहना की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्नितेश ठाकुर, प्राचार्य डॉ. आर. मयिलवानन सहित संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण और यादगार प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

Check Also
Close