Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

नशामुक्त समाज की दिशा में मजबूत पहल-विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण के समापन पर गढ़वाल मंडलीय नशा उन्मूलन नोडल अधिकारी ने दी प्रभावशाली जानकारी

गढ़वाल। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विकास समिति सकुल चमराड़ा के द्वितीय एवं तृतीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नोडल अधिकारी विक्रम सिंह नेगी के संयोजन में तथा प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा समन्वयक संजय नौडियाल ने संदर्भदाता की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। समापन अवसर पर गढ़वाल मंडलीय नशा उन्मूलन नोडल अधिकारी डॉ.अखिलेश चंद्र चमोला ने नशा उन्मूलन विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में डॉ.चमोला ने कहा कि नशा एक ऐसी गंभीर सामाजिक समस्या है,जो समाज को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर रही है। यह केवल एक आदत नहीं,बल्कि एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को शारीरिक,मानसिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह कमजोर बना देती है। नशे की गिरफ्त में आया व्यक्ति न केवल स्वयं के लिए,बल्कि अपने परिवार,समाज और देश के लिए भी बोझ बन जाता है। मंडलीय नोडल अधिकारी ने नशे के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आर्थिक समस्याएं व्यक्ति को तनाव में डालकर नशे की ओर धकेल सकती हैं। सामाजिक दबाव और गलत संगत नशे की लत का बड़ा कारण बनती है। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अज्ञानता भी इसकी जड़ है। पारिवारिक समस्याएं और भावनात्मक असंतुलन भी व्यक्ति को नशे की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन करने से मानव शरीर धीरे-धीरे खोखला हो जाता है,समाज में व्यक्ति की प्रतिष्ठा समाप्त हो जाती है और उसका जीवन अंधकारमय हो जाता है। डॉ.चमोला ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि शारीरिक नुकसान लिवर,हृदय एवं अन्य गंभीर बीमारियां,मानसिक नुकसान अवसाद,चिंता,चिड़चिड़ापन और आत्मविश्वास की कमी,सामाजिक नुकसान परिवार से दूरी,सामाजिक बहिष्कार और प्रतिष्ठा का पतन,नशा उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक। नशा उन्मूलन के उपायों पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना होगा। शिक्षा के माध्यम से बच्चों और युवाओं को सही दिशा देनी होगी। परिवार का सहयोग नशा छोड़ने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सामाजिक समर्थन से ही नशामुक्त समाज की कल्पना साकार हो सकती है। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि परिवार,विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह नेगी ने गढ़वाल मंडलीय नशा उन्मूलन नोडल अधिकारी डॉ.अखिलेश चंद्र चमोला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ.चमोला अत्यंत सरल और सहज भाषा में आम जनमानस को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी यह मुहिम समाज में आमूलचूल परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंडीगांव,सुमाड़ी,खण्डाह,ढामकेश्वर,कमेड़ा एवं चमराडा सहित अन्य विद्यालयों की प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और अपने-अपने क्षेत्रों में समाज को सही दिशा देने का संकल्प लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा और सामाजिक सुधार की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में सराहा गया।

Check Also
Close