Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

परिवार नियोजन को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम-राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में आईयूसीडी प्रशिक्षण का पांच दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी गढ़वाल द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत इंट्रायूटेरिन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (आईयूसीडी) से संबंधित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह प्रशिक्षण 16 दिसंबर से प्रारंभ हुआ था,जिसमें जनपद के विभिन्न ब्लॉक स्तर से आए नर्सिंग अधिकारियों ने सहभागिता की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से प्रोफेसर डॉ.नवज्योति बोरा ने मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों को आईयूसीडी से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आईयूसीडी की उपयोगिता,लाभ,सावधानियां एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ.नवज्योति बोरा ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि आईयूसीडी महिलाओं के लिए एक सुरक्षित,प्रभावी और लंबे समय तक गर्भनिरोधक का अस्थायी साधन है,जिसे महिलाओं के गर्भाशय में लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं लंबे समय तक गर्भनिरोधक चाहती हैं,उनके लिए कॉपर टी-380 ए (दस वर्ष तक) एवं कॉपर टी-375 (पांच वर्ष तक) सरकारी चिकित्सा इकाइयों में निःशुल्क उपलब्ध है। डॉ.बोरा ने स्पष्ट किया कि आईयूसीडी को केवल प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में लगाया एवं निकाला जाना चाहिए। इसे मासिक धर्म के चार से सात दिन के भीतर,प्रसव के तुरंत बाद या 48 घंटे के भीतर,अथवा गर्भपात के तुरंत बाद लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी आईयूसीडी का सुरक्षित रूप से उपयोग कर सकती हैं तथा इसे निकलवाने के बाद महिला की प्रजनन क्षमता तुरंत वापस आ जाती है,जिससे भविष्य में गर्भधारण में कोई बाधा नहीं आती। प्रशिक्षण समापन अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय श्रीनगर डॉ.राकेश रावत ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लाभार्थियों की सही और संवेदनशील काउंसलिंग का अत्यंत महत्व है। उन्होंने कहा कि यदि लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधनों की सही जानकारी दी जाए,तो उनकी स्वीकार्यता और उपयोग दोनों में वृद्धि होती है। डॉ.रावत ने प्रशिक्षण प्राप्त नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए फील्ड स्तर पर बेहतर,गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील परिवार नियोजन सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर योगेश रावत,परिवार नियोजन परामर्शदाता विजय लक्ष्मी,जिला आईईसी समन्वयक शकुंतला नेगी,पूजा रॉय,गीता नेगी सहित जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल। कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नर्सिंग स्टाफ की क्षमता संवर्धन में सहायक होते हैं और ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगी।

Check Also
Close