Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं–डॉ धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जायेगा,इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं सहित शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा कर शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने को कहा गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने शासकीय आवास पर अपने विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने ढुलमुल व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के पाबों,खिर्सू,थलीसैण व वीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं फर्नीचर,पेयजलापूर्ति,विद्युत कनेक्शन,शौचालय,प्रयोगशालाएं,स्मार्ट क्लास और कम्प्यूटर लैब सुनिश्चित करने का निर्देश दिये,ताकि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों शिक्षकों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और खाली पदों पर शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। विभागीय मंत्री ने क्षेत्र में कलस्टर विद्यालयों की स्थापना में तेजी लाने,आपदा मद के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने,विद्यालयों के उच्चीकरण प्रस्ताव महानिदेशालय को शीघ्र उपलब्ध करने के निर्देश भी बैठक में दिये। इसके अलावा डॉ.रावत ने विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा कर शिक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ करने के निर्देश भी बैठक में दिये। बैठक में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह,निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ.मुकुल सती,निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल,निदेशक संस्कृत शिक्षा व अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल कंचन देवराड़ी,मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि थलीसैण,खिर्सू,पाबों एवं बीरोंखाल के खंड शिक्षा अधिकारियों ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

Check Also
Close