Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
राज्य

सरकारी योजनाओं का लाभ घर-द्वार तक,बीरोंखाल विकासखंड की न्याय पंचायत जिवई के सुकई गांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी के 15 विकासखंडों की 115 न्याय पंचायतों में 18 मार्च 2026 तक संचालित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत जिवई की ग्रामसभा सुकई के पंचायत भवन में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तहसीलदार बीरोंखाल शंकर सिंह की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंगल दल सुकई द्वारा स्वागत गीत से किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जंगली जानवरों के आतंक,घेरबाड़ निर्माण,विद्युत लाइन परिवर्तन,सड़कों की मरम्मत एवं मोटर मार्ग निर्माण से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आयीं। वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि आसपास के क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है। ग्रामीणों द्वारा शिविर में कुल 16 शिकायतें दर्ज करायी गयीं,जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। शिविर में सभी रेखीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। ग्रामीणों ने जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए उन्हें तहसील या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार वास्तव में उनके द्वार तक पहुंच रही है,जिससे समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण संभव हो पा रहा है। आयोजित शिविर में राजस्व,पंचायती राज,ग्राम्य विकास,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति,कृषि,उद्यान,महिला एवं बाल विकास,विद्युत,वन,चिकित्सा एवं आयुष सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए,जिनके माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 37 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गयीं। पशुपालन विभाग द्वारा 11 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि हेतु 3 आवेदन दर्ज किए गए। आयुष विभाग द्वारा 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य एवं आयुष विभागों द्वारा ग्रामीणों की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में एनआरएलएम की महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पादों एवं पहाड़ी सब्जियों का प्रदर्शन एवं विक्रय भी किया गया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य दरिया बैजरो संध्या देवी,ग्राम प्रधान सुकई लता देवी,ग्राम प्रधान जिवई श्वेता देवी,प्रधान बिरगण कर्नल (सेनि.) यशपाल सिंह नेगी,प्रधान बापता सुरेंद्र सिंह नेगी,प्रधान मटेला मुकेश कुमार,प्रधान दरिया बैजरो नीलम रावत,प्रधान नानस्यूं हिमांशु रावत,नोडल अधिकारी/कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजबीर सिंह,खंड विकास अधिकारी एस.एस.बुटोला,खंड शिक्षा अधिकारी वर्षा भारद्वाज,वन क्षेत्राधिकारी थलीसैंण रेंज महेंद्र सिंह रावत सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Check Also
Close